Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Ranchi News : डीजीपी कल करेंगी राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, ट्रैफिक और आपदा प्रबंधन पर रहेगा फोकस

Ranchi News : झारखंड में यातायात व्यवस्था और आपदा प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की अध्यक्षता में 19 जून को दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित होगी। इसमें राज्य के सभी एसएसपी और एसपी को अद्यतन रिपोर्ट और आंकड़ों के साथ शामिल होने का निर्देश दिया गया है।


ट्रैफिक व्यवस्था, ई-चालान और सड़क सुरक्षा की होगी समीक्षा

बैठक में ट्रैफिक थानों और नए आउट पोस्ट के गठन, ई-चालान प्रणाली, पीओएस मशीनों के उपयोग, यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों, ट्रैफिक सिग्नलों, सड़क संकेतकों, ब्रीथ एनालाइजर, स्पीड गन, बॉडी वॉर्न कैमरा और टोइंग वाहनों की उपलब्धता एवं जरूरतों का भी आकलन होगा।

साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट), पीसीआर और हाईवे पेट्रोलिंग टीमों के रिस्पांस टाइम, आई-रैड और ई-डीएआर प्रणाली की प्रगति, राष्ट्रीय राजमार्गों पर एंबुलेंस की उपलब्धता, स्पीड लेजर गन अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम और शिकायत निवारण व्यवस्था की भी समीक्षा की जाएगी।

एसडीआरएफ की तैयारियों और आपदा प्रबंधन पर भी होगी चर्चा

बैठक में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा होगी। बाढ़, वज्रपात, भूकंप, सड़क दुर्घटनाओं, खनन हादसों, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि जैसी संभावित आपदाओं से निपटने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, उपलब्ध संसाधनों और आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का भी आकलन किया जाएगा।

जिला पुलिस प्रमुखों को तैयारी के साथ शामिल होने के निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को अपने-अपने जिलों की ट्रैफिक व्यवस्था और आपदा प्रबंधन से जुड़ी पूरी जानकारी के साथ बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि समीक्षा बैठक के बाद ट्रैफिक प्रबंधन और आपदा राहत व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !