Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Ranchi Big News: रांची में विदेशी नंबरों से कारोबारियों को आ रहे धमकी भरे कॉल, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, लोगों से सतर्क रहने की अपील की

Ranchi Big News: राजधानी रांची में इन दिनों विदेशी नंबरों से कारोबारियों को धमकी और रंगदारी के कॉल आने के मामले सामने आ रहे हैं. इसको लेकर रांची पुलिस ने शहरवासियों को सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि ऐसे किसी भी कॉल या मैसेज की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना और पुलिस को दें.

हाल के दिनों में रातू और नगड़ी थाना क्षेत्र से कारोबारियों से जुड़े ऐसे कई मामले सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि कॉल करने वाले अपराधी खुद को किसी गैंग, आपराधिक गिरोह या उग्रवादी संगठन से जुड़ा बताकर व्यापारियों में डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि भारत के मोबाइल नंबर आमतौर पर +91 कंट्री कोड से शुरू होते हैं. अगर किसी व्यक्ति को +1, +44, +82, +264 जैसे विदेशी कंट्री कोड वाले नंबरों से व्हाट्सएप कॉल या मैसेज आता है और उसमें पैसे की मांग या धमकी दी जाती है तो उसे गंभीरता से लेना चाहिए.

पुलिस ने बताए बचाव के तरीके
रांची पुलिस ने सलाह दी है कि विदेशी नंबर से आए संदिग्ध कॉल को रिसीव न करें और ऐसे नंबर को तुरंत ब्लॉक कर दें. संदिग्ध कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप नंबर की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराएं.

पुलिस ने कहा है कि धमकी भरे कॉल की रिकॉर्डिंग, चैट और स्क्रीनशॉट को सुरक्षित रखें, क्योंकि ये जांच में अहम सबूत हो सकते हैं. किसी भी परिस्थिति में अज्ञात व्यक्ति को पैसे न दें और अपनी निजी, बैंकिंग या कारोबारी जानकारी साझा न करें.

पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में देरी न करें और तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल को सूचना दें, ताकि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !