Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Ranchi News : धुर्वा में बुजुर्ग दंपती पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर चोरी की भी कोशिश

Ranchi News : धुर्वा सेक्टर-4 स्थित क्वार्टर नंबर A-38 में रहने वाले 73 वर्षीय भुवनेश्वर प्रसाद और उनकी पत्नी पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने तथा चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


पड़ोसी पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप

पीड़ित परिवार के अनुसार, मोहल्ले के ही निवासी मोहम्मद शैफ उर्फ राजा घर में घुस आया और भुवनेश्वर प्रसाद तथा उनकी पत्नी पर हमला करने का प्रयास किया। आरोप है कि घटना के दौरान चोरी की कोशिश भी की गई। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच, दर्ज हुई प्राथमिकी

घटना की सूचना मिलने पर धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। भुवनेश्वर प्रसाद ने पुलिस को दिए बयान में मोहम्मद शैफ पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत के आधार पर धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !