Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Ranchi News: RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड मामले में आरोपी के फरार होने और मुठभेड़ के बाद संदिग्ध नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

Ranchi News: रांची के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले में पुलिस जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर अब उनके संभावित संपर्कों, नेटवर्क और पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश को खंगाला जा रहा है.

जांच के दौरान गुरुवार को उस वक्त बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की. बताया गया कि आरोपी ने हाजत की खिड़की तोड़कर निकलने का प्रयास किया. भागते समय उसने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और फायरिंग करने की कोशिश की.

पुलिस के अनुसार, आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन जब वह नहीं रुका तो आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी. इस दौरान पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी. घायल आरोपी को मौके से पकड़ लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. इसके बाद अब उनके मोबाइल संपर्क, आर्थिक लेन-देन, मददगारों और संभावित संगठनों से जुड़े कनेक्शन की जांच की जा रही है.

बता दें कि मंगलवार देर रात चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय को निशाना बनाते हुए पेट्रोल बम से हमला करने की कोशिश की गई थी. घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

अब पुलिस इस पूरे मामले को केवल हमले तक सीमित नहीं मान रही है, बल्कि इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क या साजिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !