Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Jharkhand Politics: झारखंड राज्यसभा चुनाव, दोपहर 12:30 बजे तक 52 से ज्यादा विधायकों ने किया मतदान

Jharkhand Politics: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए विधानसभा में मतदान जारी है. विधानसभा के कमरा संख्या 42 में हो रहे चुनाव में दोपहर 12:30 बजे तक 52 से अधिक विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं.

इस चुनाव में झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम, कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के बीच मुकाबला है. अब इन तीनों उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला विधायकों के वोट से होगा.

संख्या बल में इंडिया गठबंधन मजबूत
81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए किसी भी प्रत्याशी को प्रथम वरीयता के 28 वोटों की जरूरत है. संख्या बल के लिहाज से इंडिया गठबंधन के पास 56 विधायकों का समर्थन है, जबकि एनडीए के पास 24 विधायक हैं.
हालांकि इसके बावजूद एनडीए खेमे की ओर से परिमल नाथवानी की जीत का दावा किया जा रहा है. वहीं महागठबंधन ने भी अपने दोनों प्रत्याशियों की जीत का भरोसा जताते हुए 61 विधायकों के समर्थन का दावा किया है.

शाम 5 बजे शुरू होगी मतगणना
मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी. इसके बाद शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. उम्मीद जताई जा रही है कि शाम 7 से रात 9 बजे के बीच चुनाव परिणाम सामने आ सकते हैं.
यह चुनाव झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के निधन और भाजपा नेता दीपक प्रकाश का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हुई राज्यसभा सीटों के लिए कराया जा रहा है. चुनाव को लेकर विधानसभा परिसर में सुरक्षा और निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !