Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Jamshedpur Crime News: परसुडीह में आपसी रंजिश में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, अधमरी हालत में छोड़कर फरार हुए आरोपी

Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोरा निवासी धर्मवीर सिंह पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक के पिता मुन्ना सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की है। परिजनों के अनुसार, धर्मवीर सिंह घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान करीब 8 से 10 लोगों ने उसे पकड़कर अपनी गाड़ी में बैठकर सुनसान स्थान पर ले जाकर चापड़ और पत्थर से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने धर्मवीर सिंह की गर्दन पर भी चापड़ से वार किया। इसके बाद उसे उठाकर दूसरी जगह ले जाया गया, जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।

परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने धर्मवीर सिंह को तब तक मारा, जब तक उन्हें ये नहीं लगा कि उसकी मौत हो गई है। इसके बाद आरोपी उसे घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और टाइगर मोबाइल पुलिस की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए MGM रेफर कर दिया।

घायल के पिता मुन्ना सिंह ने बताया कि उनके बेटे का किसी से कोई बड़ा विवाद नहीं था। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले मामूली कहासुनी हुई थी, लेकिन ऐसी कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था जिससे इस तरह के जानलेवा हमले की आशंका हो। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !