Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Jharkhand News: कर्मचारियों का PF जमा नहीं करने का आरोप, राइडर सिक्योरिटी सर्विसेज पर कार्रवाई की तैयारी

Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग में आउटसोर्सिंग के जरिए मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी राइडर सिक्योरिटी सर्विसेज पर सरकार ने सख्ती दिखाई है. कर्मचारियों की शिकायतों के बाद विभाग ने एजेंसी से भविष्य निधि (PF) जमा करने से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड मांगा है.

एजेंसी के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग और उसके क्षेत्रीय कार्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर और एमटीएस समेत एक हजार से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं. कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि बीते चार से पांच वर्षों से उनके वेतन से काटी गई PF राशि जमा नहीं की गई है.

शिकायत मिलने के बाद विभाग ने एजेंसी से पहले भी इस मामले में जानकारी मांगी थी, लेकिन कंपनी की ओर से PF भुगतान से संबंधित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए. इसके बाद विभाग ने अब कड़ा रुख अपनाते हुए एजेंसी के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है.

पत्र के माध्यम से कंपनी को सात दिनों के अंदर PF जमा करने का पूरा विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जानकारी नहीं देने पर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उसकी सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है.

सरकार के इस कदम के बाद आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनके PF से जुड़े मामलों का जल्द समाधान होगा और लंबे समय से लंबित राशि को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !