Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Railway Updates Tatanagar: आद्रा में लाइन ब्लॉक का असर, 20 जून को टाटानगर नहीं आएगी आसनसोल मेमू

Railway Updates Tatanagar: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे लाइन ब्लॉक का असर लोकल ट्रेनों के परिचालन पर पड़ रहा है. इसके चलते आसनसोल-टाटानगर मेमू ट्रेन 20 जून शनिवार को टाटानगर स्टेशन तक नहीं आएगी. ट्रेन का परिचालन आद्रा से ही अप-डाउन किया जाएगा.

रेलवे के आदेश के अनुसार आद्रा में चल रहे तकनीकी कार्यों के कारण यह बदलाव किया गया है. इससे पहले 17 जून बुधवार को भी आसनसोल मेमू ट्रेन टाटानगर नहीं पहुंची थी.

ट्रेन के टाटानगर तक नहीं आने से कोल्हान क्षेत्र और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों के छोटे स्टेशनों से सफर करने वाले ग्रामीण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यह ट्रेन कई छोटे स्टेशनों के यात्रियों के लिए रोजाना आवागमन का प्रमुख साधन है.

आद्रा मंडल में जारी ब्लॉक के कारण खड़गपुर, भोजुडीह, चंद्रपुरा समेत कई रेल मार्गों पर लोकल ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !