Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Jamshedpur News: जमशेदपुर कोर्ट में 29 जून से सामान्य अवधि में होगी सुनवाई

Jamshedpur News: जिला व्यवहार न्यायालय में न्यायिक कार्यों का समय 29 जून से बदल जाएगा. सोमवार से कोर्ट में सभी तरह के न्यायिक कार्य सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे.

फिलहाल मॉर्निंग कोर्ट 27 जून तक जारी रहेगा. 28 जून को रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा और इसके बाद 29 जून से नियमित समय के अनुसार अदालत में सुनवाई शुरू होगी.

एसडीओ कोर्ट में भी 29 जून से सुनवाई का समय बदल जाएगा. गौरतलब है कि जिला न्यायालय में 6 अप्रैल और एसडीओ कोर्ट में 9 अप्रैल से मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था लागू थी, जिसके तहत न्यायिक कार्य सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक हो रहा था.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !