Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-14

Jamshedpur News: पीजी में रहने वाली छात्रा को कथित तौर पर परेशान करने का आरोप, महिला थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का दावा

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो-डिमना रोड में पीजी में रहने वाली एक छात्रा को लगातार फोन और मैसेज कर परेशान करने तथा धमकी देने का आरोप लगाते हुए उसके परिजनों ने साकची महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि आरोपी युवक छात्रा को सुबह से बार-बार कॉल और मैसेज कर रहा था.

शिकायतकर्ता और छात्र नेता शुभम राज के अनुसार, छात्रा एक कॉलेज में पढ़ाई करती है और आरोपी युवक भी उसी संस्थान से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि युवक लगातार छात्रा पर दबाव बना रहा था और धमकी भरे संदेश भेज रहा था. युवक द्वारा छात्रा के पीजी संचालक और वहां रहने वाले लोगों से भी संपर्क कर जानकारी लेने का आरोप लगाया गया है.

परिजनों का कहना है कि आरोपी ने छात्रा के साथ रहने वाले लोगों को भी फोन किया और परेशान किया. उन्हें आशंका है कि आरोपी का उद्देश्य छात्रा को बदनाम करना या मानसिक रूप से प्रताड़ित करना हो सकता है.

मामले को लेकर परिजनों ने महिला थाना में शिकायत दी है. हालांकि, उनका आरोप है कि शिकायत के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे, जहां उन्हें अधिकारी के आने का इंतजार करने को कहा गया.

फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. मामले की जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !