Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-14

Jharkhand News: बड़कागांव और पारसनाथ फायरिंग मामले का सोशल मीडिया पर राहुल दुबे गैंग ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारी

Jharkhand: पारसनाथ और बड़कागांव क्षेत्र में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटनाओं को लेकर नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक संदेश में खुद को राहुल दुबे गिरोह से जुड़ा बताने वाले व्यक्ति ने दोनों फायरिंग की घटनाओं की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित बयान में प्रकाश शुक्ला नामक व्यक्ति ने खुद को राहुल दुबे गैंग का सदस्य बताते हुए कहा है कि हाल में हुई दोनों गोलीबारी की घटनाएं उनके गिरोह द्वारा अंजाम दी गई हैं। इस दावे के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।

दो अलग-अलग स्थानों पर हुई थी फायरिंग
जारी संदेश में दावा किया गया है कि पहली घटना गिरिडीह जिले के शिवडीह खेल मैदान के पास चल रहे निर्माण कार्य स्थल पर हुई, जहां कई राउंड फायरिंग की गई। वहीं दूसरी घटना हजारीबाग के बड़कागांव इलाके में स्थित एक बालू यार्ड में अंजाम देने की बात कही गई है। वायरल संदेश में यह भी कहा गया है कि हाल की घटनाएं केवल एक संकेत थीं। साथ ही चेतावनी देते हुए दावा किया गया है कि यदि फोन कॉल और संदेशों को नजरअंदाज किया गया तो आगे और गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।

पुलिस कर रही दावों की जांच
हालांकि सोशल मीडिया पर किए गए इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वायरल संदेश किसने जारी किया तथा उसका फायरिंग की घटनाओं से वास्तविक संबंध है या नहीं। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !