Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-14

Ind Vs Pak: भारत से भिड़ंत से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, कप्तान फातिमा सना हुई चोटिल

Ind Vs Pak: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार यानी आज बर्मिंघम में विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाना है। इस हाईवोल्टेज मैच से पहले पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की कप्तान फातिमा सना ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हो गईं, जिससे उनके खेलने को लेकर कुछ समय के लिए चिंता बढ़ गई।

नेट्स में लगी चोट, खेलने पर बना सस्पेंस
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाज आयशा जफर का शॉट फातिमा सना के घुटने पर जा लगा। चोट के बाद उनके भारत के खिलाफ मैच में खेलने को लेकर सवाल उठने लगे। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार चोट गंभीर नहीं है और टीम प्रबंधन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

फातिमा सना ने कहा- उम्मीद है मैं फिट रहूंगी
मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में फातिमा सना ने चोट को लेकर राहत भरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब उनकी स्थिति बेहतर है और उन्हें उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट होंगी। कप्तान के इस बयान से पाकिस्तान खेमे को बड़ी राहत मिली है।

भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बढ़ा रहा पाकिस्तान की चिंता
पाकिस्तान महिला टीम का भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड बेहद कमजोर रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 16 मुकाबलों में पाकिस्तान को सिर्फ 3 जीत मिली हैं, जबकि भारत ने 13 मैच अपने नाम किए हैं। ऐसे में टूर्नामेंट के इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान पर दबाव साफ नजर आ रहा है।

युवा खिलाड़ियों से उम्मीद, जीत के साथ करना चाहती है शुरुआत
फातिमा सना ने कहा कि उनकी टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने हाल की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि पाकिस्तान इस बार मजबूत शुरुआत कर सकता है। कप्तान ने सीनियर खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के सहयोग की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्थन से नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाना आसान हो गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !