• 2025-06-18

AJSU Kolhan Meeting:आजसू पार्टी की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक संपन्न चांडिल में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने संगठन को मजबूती देने पर दिया जोर

चांडिल चिलगु स्थित आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में सोमवार को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय एक अहम संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिलों के पदाधिकारी, संयोजक मंडली के सदस्य और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त करना, जनसमस्याओं की पहचान करना और आगामी योजनाओं की रूपरेखा तय करना था। बैठक को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी अपने मूल विचारों और संघर्षशील परंपराओं के साथ जनहित के मुद्दों पर फिर से मजबूती से खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का मकसद जनता को उनका अधिकार दिलाना है और इसके लिए हर कार्यकर्ता को गांव-गांव तक पहुंच बनानी होगी।


22 जून को रांची में भव्य रूप से मनाया जाएगा बलिदान दिवस

सुदेश महतो ने घोषणा की कि इस वर्ष पार्टी का स्थापना दिवस 22 जून को बलिदान दिवस के रूप में रांची में आयोजित किया जाएगा। खेलगांव स्थित शहीद टाना भगत इंडोर स्टेडियम में राज्यभर से हजारों कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। इस दिन अलग राज्य आंदोलन और जनहित के लिए बलिदान देने वाले संघर्षशील साथियों को याद किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो, दामू बानरा, चंद्रगुप्त सिंह, रविशंकर मौर्य, सत्यनारायण महतो, सिद्धार्थ महतो, कन्हैया सिंह, सुधीर सिंह, दिनेश हांसदा, अंगूर महतो, डॉ. दिनेश बोईपाई, अमित महतो, दुर्गा महतो, संजय सिंह, आदित्य महतो, नंदलाल बिरुआ, संतोष महतो, रामरतन महतो, दिलीप महतो, शहदेव महतो, पुलक सथपति, प्रताप सिंहदेव, नंदन कुंज पात्र, गौरी लायक, आरती सिंह, अमला मुर्मू, रेणुका पुराण, मंजूराज, सुनीता, सुलोचना प्रमाणिक, दुर्योधन गोप, गोपेश महतो, अरुण महतो, धर्मराज प्रधान, प्रकाश विश्वकर्मा समेत अनेक नेता मौजूद रहे।

संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने पर जोर

बैठक में संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक विस्तार देने की रणनीति पर भी विचार किया गया। सुदेश महतो ने जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे जनता से नियमित संवाद बनाए रखें और सरकार की नीतियों की विफलताओं को उजागर करें।


कोल्हान क्षेत्र में बढ़ रहा है आजसू का प्रभाव

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र में पार्टी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। युवाओं और महिलाओं में आजसू पार्टी को लेकर उत्साह बढ़ा है। संगठनात्मक विस्तार हेतु क्षेत्रीय कार्यशालाएं और जनसंपर्क अभियान भी लगातार जारी हैं।

बैठक के अंत में प्रस्ताव पारित कर आगामी कार्यक्रमों की योजना तय की गई और कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण भाव से संगठनात्मक कार्य में जुटने की अपील की गई।

नीमडीह की घटना पर सरकार को घेरा, बोले सुदेश महतो – कुड़मी समाज की अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

नीमडीह, 17 जून। नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी गांव में जबरन धर्मांतरण और एक महतो समाज की युवती के अपहरण की घटना को लेकर राज्य की राजनीति में उबाल है। इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि झिमड़ी की घटना कुड़मी समाज की अस्मिता और सम्मान पर सीधा हमला है। झारखंड की धरती सदैव संघर्ष और बलिदान की प्रतीक रही है। जबरन धर्मांतरण और महिलाओं का अपहरण राज्य की गरिमा के खिलाफ है। सरकार की चुप्पी और निष्क्रियता इस तरह की घटनाओं को प्रोत्साहन दे रही है।

सरकार को बताया नाकाम

सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और प्रशासनिक लापरवाही आम हो गई है। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। यदि सरकार ने इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आजसू पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को मजबूर होगी।