Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-07

Seraikela News: बीएलओ का कार्यभार नहीं संभालने पर दो कर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा, निर्वाचन कार्य में लापरवाही का मामला

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान दो बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं किए जाने का मामला सामने आया है. इसे निर्वाचन कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रशासन ने संबंधित कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है.


दो मतदान केंद्रों के लिए नियुक्त थे बीएलओ

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतदान केंद्र संख्या 164 के लिए मध्य विद्यालय उत्तमडीह की शिक्षिका रेणुका महतो को बीएलओ नियुक्त किया गया था. वहीं मतदान केंद्र संख्या 166 के लिए यूपीएचसी सापड़ा की स्वास्थ्य सहिया रीता देवी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी. दोनों कर्मियों ने अब तक बीएलओ का कार्यभार ग्रहण नहीं किया है.

अंचल अधिकारी ने उपायुक्त को भेजा पत्र
सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, गम्हरिया ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां को पत्र भेजा है. पत्र में दोनों कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई है.

निर्वाचन कार्य प्रभावित होने की आशंका
अंचल अधिकारी ने अपने पत्र में कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. बीएलओ द्वारा मतदाता सूची से संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जाता है. ऐसे में कार्यभार ग्रहण नहीं करने से निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है तथा कार्यक्रम के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका है.

जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि संबंधित कर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्वाचन कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !