Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-16

Kisan Morcha: भाजपा किसान मोर्चा की अहम बैठक, विकसित भारत के लिए संकल्प

Kisan Morcha: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा की अहम संगठनात्मक बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि किसान मोर्चाविकसित कृषि संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाये। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में जुटी है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विकसित भारत केवल आर्थिक विकास का एजेंडा नहीं, बल्कि हर भारतीय के सपनों और अधिकारों का प्रतिबिंब है। विकसित भारत मतलब हर गांव, हर शहर, हर घर में खुशहाली, समृद्धि और समान अवसर प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने ऐसा भारत रखने का सपना देखा है, जहां कृषि, उद्योग, विज्ञान, तकनीक सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता हो और देश का प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में अवसरों से सशक्त हो।
झारखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत के लिए 5 प्रण – विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और नागरिक कर्तव्यों का पालन, देश को प्रगति की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 11 संकल्प जैसे – कर्तव्य पालन, समावेशी विकास, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, कानून के शासन का सम्मान, महिला नेतृत्व में विकास, वंशवादी राजनीति का अंत, आरक्षण की सुरक्षा आदि, भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक शक्ति बनाने के दृढ़ संकल्प हैं।
प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि झारखंड में भाजपा किसान मोर्चा ने घोषणा की कि किसानों की समस्याओं को लेकर 24 जून को प्रदेश के सभी प्रखंड कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रंजय भारती, रीता प्रसाद, विक्रांत उपाध्याय, प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, प्रभात रंजन, सदानंद महतो, प्रदेश कोषाध्यक्ष टोनी जैन, कार्यालय मंत्री अजय दुबे, अरविंद सिंह खुराना, राजेश कुशवाहा, विनोद ठाकुर, सुरेंद्रनाथ, अवधेश दुबे सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !