Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-16

Aligarh Strange Incident: पत्‍नी के साबुन से नहा लिया तो पति की आई शामत! महिला ने फोड़ा सिर, घर बुला ली पुलिस

Aligarh: यूपी के अलीगढ़ में एक पति-पत्नी के बीच साबुन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा। युवक ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने आरोपों को गलत बताया है और युवक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। यह घटना क्वार्सी थाना क्षेत्र के रावण टीला इलाके की है।
संजय गांधी कॉलोनी निवासी प्रवीण की शादी 13 साल पहले हुई थी। प्रवीण की मां पुष्पा का आरोप है कि बहू आए दिन झगड़ा करती है। शुक्रवार सुबह प्रवीण बाथरूम में नहा रहा था। बहू ने इस बात पर विवाद शुरू कर दिया कि वह उसके साबुन से क्यों नहा रहा है। आरोप है कि देखते ही देखते बहू ने ईंट मार दी। बाद में प्रवीण ने उससे मारपीट की। इसी बीच बहू के मायके पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस घर आई और प्रवीण को ले जाने लगी।

पुलिस वालों ने मुझे मारा-पीटा: पति प्रवीण
प्रवीण का कहना है कि उसने इतना कहा कि मैं चल रहा हूं, भागूंगा नहीं। इतना सुनते ही एक पुलिस वाले ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके विरोध में प्रवीण ने पुलिसकर्मियों से गालीगलौज कर दी। आरोप है कि इसी से खुन्नस में आए पुलिसकर्मी उसे चौकी में ले गए और वहां डंडों से पिटाई की गई, जिससे उसकी उंगली में चोट आई है.

वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक ने पुलिस के संग अभद्र भाषा का प्रयोग किया। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार युवक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी थी। पत्नी ने आरोप लगाया था कि पति उससे गालीगलौज और मारपीट कर रहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। पति और पत्‍नी दोनों का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने युवक की पिटाई नहीं की है। इस संबंध में झूठे आरोप लगाए गए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !