Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-06

Jamshedpur News: ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत रोपे गए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित पार्क में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता, भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं टाटा फाउंड्री यूनियन मध्य विद्यालय के भवन प्रभारी कुलवंत सिंह बंटी ने किया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील
इस अवसर पर कुलवंत सिंह बंटी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित, स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उपस्थित लोगों ने लिया हरित भविष्य निर्माण का संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। सभी ने पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा बर्मामाइंस मंडल के महामंत्री सौरव श्रीवास्तव, भाजपा बर्मामाइंस के पूर्व उपाध्यक्ष मिंटू मिश्रा, संतोष ठाकुर, बूथ अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, सौरभ सिंह, सुदामा कुमार, अंकित श्रीवास्तव, शुभ्रत दास, विकास सिंह, दीपक कुमार, देवेंद्र सिंह, मोहन कुमार, अनिल कुमार, बुलंदी मास्टर, राहुल कुमार, अमन सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !