Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Chatra Crime News: चतरा में 2.132 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने घर में छापेमारी कर किया बरामद

Chatra: चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.132 किलोग्राम अफीम बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी
पुलिस को 26 मई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सिकिदाग निवासी रविन्द्र रविदास उर्फ रविन्द रविदास (35 वर्ष) अपने घर में व्यापार करने के उद्देश्य से अवैध अफीम छिपाकर रखा हुआ है। सूचना की सत्यता की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए कुंदा के अंचलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की।

घर से 2.132 किलो अफीम बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से कुल 2.132 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की। बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके से आरोपी रविन्द्र रविदास उर्फ रविन्द रविदास, निवासी सिकिदाग, थाना कुंदा, जिला चतरा को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
इस संबंध में कुंदा थाना कांड दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15, 18, 27 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अफीम की आपूर्ति और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी 
इस छापेमारी दल में दीपक कुमार मिश्रा, अंचलाधिकारी, कुंदा
प्रिंस कुमार सिंह, थाना प्रभारी, कुंदा थाना, श्रीकांत पाण्डेय, पुलिस अवर निरीक्षक अधिकारी शामिल रहे। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !