Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Palamu News: डीजीपी तदाशा मिश्रा पलामू में करेंगी अपराध नियंत्रण और नक्सल गतिविधियों पर हाई-लेवल बैठक

Palamu News: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा गुरुवार को पलामू प्रमंडल के दौरे पर रहेंगी. उनके इस महत्वपूर्ण आगमन को लेकर पलामू पुलिस प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस उच्च स्तरीय दौरे के दौरान जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नक्सल विरोधी अभियानों की वर्तमान स्थिति और विभिन्न थानों में लंबे समय से लंबित मामलों की गहन समीक्षा की जाएगी. डीजीपी खुद पुलिस अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक कर कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी.

पुलिस मुख्यालय के कई बड़े अधिकारी भी रहेंगे साथ
डीजीपी के इस दौरे की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ पलामू पहुंच रहे हैं. इसमें मुख्य रूप से एडीजी मनोज कौशिक, अभियान आईजी और पलामू जोन के आईजी नरेंद्र सिंह शामिल हैं. इसके अलावा बैठक में पलामू डीआईजी कौशल किशोर भी मौजूद रहेंगे, जो डीजीपी के समक्ष पूरे प्रमंडल की सुरक्षा व्यवस्था का खाका पेश करेंगे.

थानों में रिपोर्ट तैयार, पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर जोर
इस अहम दौरे को लेकर पलामू पुलिस विभाग की गतिविधियां अचानक बेहद तेज हो गई हैं. जिले के विभिन्न थानों और पुलिस की अलग-अलग शाखाओं से विस्तृत क्राइम और प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है, ताकि समीक्षा बैठक में डीजीपी को जिले की वर्तमान स्थिति से बिंदुवार अवगत कराया जा सके. बैठक का मुख्य एजेंडा पलामू में जमीनी पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी व जनता के अनुकूल बनाना है.

अपराधियों और नक्सलियों पर नकेल कसने की रणनीति
पलामू पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, इस बैठक में मुख्य रूप से संगठित अपराध और नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह नकेल कसने की रणनीति तैयार की जाएगी. डीजीपी अधिकारियों को यह स्पष्ट संदेश देंगी कि अपराध नियंत्रण में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस दौरे से पलामू पुलिस के कार्यबल में नई ऊर्जा आने और सुरक्षा तंत्र के मजबूत होने की उम्मीद है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !