Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Chatra Road Accident: चतरा में भीषण सड़क हादसा, छठी समारोह से लौट रहा सवारी वाहन गड्ढे में पलटा, 20 ग्रामीण घायल; 6 की हालत गंभीर

Jamshedpur Sonari Crime : सोनारी में नवमी की रात उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, कई कारों के शीशे तोड़े, देखें VIDEO
Chatra Road Accident: झारखंड के चतरा सदर थाना क्षेत्र से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है. जापुट गांव के पास एक पारिवारिक समारोह से लौट रहे ग्रामीणों से भरा सवारी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया. इस भीषण दुर्घटना में करीब 20 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से छह की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

खुशी का माहौल मातम में बदला
जानकारी के मुताबिक, जोरी और उसके आसपास के रहने वाले ग्रामीण सिमरिया प्रखंड के एक गांव में आयोजित छठी (बच्चे के जन्म का उत्सव) के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. फंक्शन खत्म होने के बाद सभी लोग एक ही गाड़ी में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में ड्राइवर का गाड़ी से कंट्रोल छूट गया और यह हादसा हो गया.

चीख-पुकार सुन दौड़े स्थानीय लोग
गाड़ी पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों और गांवों के लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर दौड़े. स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया. इसी बीच हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई.

छह गंभीर मरीज हजारीबाग रेफर
पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद छह गंभीर रूप से जख्मी मरीजों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवारों और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !