Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Vaibhav Returns Home: IPL के बाद वैभव सूर्यवंशी की घर वापसी बनी उत्सव, ताजपुर में दिखा होली-दिवाली जैसा माहौल

Vaibhav Returns Home: आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद समस्तीपुर के ताजपुर निवासी युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी जब अपने घर पहुंचे तो उनके स्वागत में मानो पूरा इलाका उमड़ पड़ा। घर के बाहर बधाई देने वालों की लंबी कतार लग गई। हर कोई अपने चहेते खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखा। समस्तीपुर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत ने भी वैभव के साथ तस्वीर साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर स्वागत और जश्न के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

वैभव की एक झलक को उमड़ी भीड़, घर वापसी बनी यादगार
वैभव के घर पहुंचते ही माहौल किसी त्योहार से कम नहीं दिखा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी, रंग-अबीर और गुलाल उड़ाए तथा पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि ताजपुर में होली और दिवाली जैसा माहौल बन गया है। परिवार के साथ वैभव भी इस प्यार और सम्मान से अभिभूत नजर आए, जबकि उनके घर पर देर रात तक शुभचिंतकों और प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !