Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Ramgarh Crime News: रामगढ़ में कोलियरी के बूम बैरियर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

Ramgarh Crime News: रामगढ़ के गिद्दी-सी परियोजना के बूम बैरियर पर बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली है. गैंग की तरफ से इस वारदात के बाद स्थानीय व्यवसायी आनंद जैन को कथित तौर पर "अंतिम चेतावनी" भी दी गई है. घटना के बाद से पूरे इलाके के व्यापारियों और लोगों में दहशत का माहौल है.

चश्मदीदों के मुताबिक, दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर परियोजना के मेन गेट (प्रवेश द्वार) के पास पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों ने करीब चार राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. गनीमत यह रही कि इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ, जबकि वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मी बाल-बाल बच गया.

घटना की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए. सूचना मिलते ही गिद्दी थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई और टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. पुलिस घटनास्थल से मिले सुरागों को जुटाने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

पुलिस अधिकारी राहुल दुबे गैंग द्वारा किए गए दावे की भी हर एंगल से जांच कर रहे हैं. अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके में छापेमारी तेज कर दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !