Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Ranchi News: रिम्स में एक्स-रे फिल्म की कमी दूर, मरीजों को मिली राहत

Ranchi News: रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एक्स-रे फिल्म की कमी से परेशान मरीजों को अब राहत मिल गई है। रिम्स प्रबंधन ने रेडियोलॉजी विभाग में पर्याप्त मात्रा में एक्स-रे फिल्म उपलब्ध करा दी है, जिसके बाद जांच व्यवस्था सामान्य हो गई है।


कुछ दिनों से एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जांच के बाद रिपोर्ट और फिल्म के लिए मरीजों व उनके परिजनों को इंतजार करना पड़ रहा था।


मामले की जानकारी मिलने के बाद रिम्स प्रबंधन ने तत्काल पहल करते हुए रेडियोलॉजी विभाग में एक्स-रे फिल्म की व्यवस्था कराई। प्रबंधन का कहना है कि यह समस्या अस्थायी थी, जिसे अब दूर कर लिया गया है।

जल्द शुरू होगी डिजिटल एक्स-रे सुविधा
रिम्स मरीजों को डिजिटल सुविधा से जोड़ने की तैयारी भी कर रहा है। इसके तहत मरीज ऑनलाइन माध्यम से अपनी हाई रेजोल्यूशन एक्स-रे इमेज डाउनलोड कर सकेंगे। इससे मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल आने की जरूरत कम होगी और वे देश के किसी भी स्थान से अपनी जांच रिपोर्ट डॉक्टरों को दिखा सकेंगे।

रिम्स प्रबंधन के अनुसार संस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। डिजिटल सुविधा शुरू होने से झारखंड के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी फायदा मिलेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !