Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Jamshedpur Accident: मरीन ड्राइव-कदमा रोड पर दो ट्रकों की टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur: मरीन ड्राइव-कदमा रोड पर मंगलवार देर रात करीब 1 बजे दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक के चालक का पैर फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों में से एक में कोल्ड ड्रिंक्स का सामान लदा हुआ था। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !