Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Gumla News : गुमला में ADG मनोज कौशिक की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा पर विशेष जोर

Gumla News : झारखंड पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) Manoj Kaushik ने मंगलवार को गुमला में रांची प्रक्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में गुमला, खूंटी, लोहरदगा और सिमडेगा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।बैठक के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और विभिन्न मामलों की जांच की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।


लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश


एडीजी ने अधिकारियों से लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्हें जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुराने मामलों के निपटारे में तेजी लाई जाए और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अनुसंधान की गुणवत्ता बेहतर बनाने और अपराध नियंत्रण के लिए समन्वित रणनीति अपनाने पर भी जोर दिया। बैठक में विभिन्न थानों के प्रदर्शन और अपराध के रुझानों की भी समीक्षा की गई।


महिला-बाल सुरक्षा और पर्यटन स्थलों की निगरानी बढ़ाने पर जोर


बैठक में महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों पर विशेष चर्चा हुई। एडीजी ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामलों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और त्वरित अनुसंधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिला और बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके अलावा क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संवेदनशील और पर्यटक स्थलों पर निगरानी बढ़ाई जाए तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

एडीजी मनोज कौशिक ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए नियमित समीक्षा, निगरानी और जवाबदेही की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !