Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Jamshedpur News: राज्यपाल के जमशेदपुर आगमन को लेकर तैयारियाँ तेज, एमटीएमसी में होगा ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम

Jamshedpur News: झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का 01 जून 2026 को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इस अवसर पर वे मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी), बारीडीह में आयोजित ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होंगे।

एमटीएमसी ग्रेजुएशन सेरेमनी की तैयारियों की उपायुक्त ने की विस्तृत समीक्षा 
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, गार्ड ऑफ ऑनर, प्रवेश-निकास व्यवस्था सहित सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वीवीआईपी सुरक्षा से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक सभी व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वीवीआईपी मूवमेंट रूट, बैरिकेडिंग, कंट्रोल रूम, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं स्वच्छता व्यवस्था की भी समीक्षा की। मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, जेएनएसी उप नगर आयुक्त, डीएसपी ट्रैफिक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !