Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Garhwa News: गढ़वा में मां-बेटे की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कीटनाशक की बोतल से बढ़ा रहस्य, जांच में जुटी पुलिस

Garhwa News: गढ़वा जिले के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के सारो गांव स्थित पिरा टांड़ में बंद कमरे से मां और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय संगीता कुमारी और उनके पुत्र कार्तिक के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों की मदद से तोड़ा गया दरवाजा, सामने आया दर्दनाक मंजर
जानकारी के अनुसार, संगीता के पति मुकेश पाल करीब 15 दिन पहले काम के सिलसिले में गुजरात गए थे। शनिवार को घर की बुजुर्ग महिला जब बकरी चराकर लौटीं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां मां-बेटे के शव पड़े मिले।

घटना के बाद मायके वालो ने हत्या की आशंका जताई
घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों और मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, घटना के बाद ससुराल पक्ष के कुछ सदस्यों के घर छोड़कर चले जाने से मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है।

कीटनाशक की बोतल बरामद, आत्महत्या की आशंका पर भी जांच जारी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घर से कीटनाशक की एक बोतल बरामद हुई है, जिसके आधार पर प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !