Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Ranchi News: रांची में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच जारी

Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

कमरे में युवक के साथ रहती थी महिला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका शादीशुदा थी, लेकिन वह पिछले कुछ समय से एक अन्य युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। घटना के बाद पुलिस महिला के व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंधों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मृतका के मुंह से निकल रहा था झाग
पुलिस सूत्रों के अनुसार जब महिला का शव बरामद किया गया, उस समय उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसे देखते हुए जहर सेवन से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !