Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Gumla News: नौकरी के नाम पर साइबर ठगी, कंप्यूटर ऑपरेटर बनने का झांसा देकर युवक से ऐंठे ₹3100, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Gumla: जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को साइबर ठग लगातार निशाना बना रहे हैं। ताजा मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 3100 रुपये की ठगी कर ली गई। मामले की शिकायत गुमला थाना में दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

कॉलेज कर्मचारी बनकर किया संपर्क
जानकारी के अनुसार, गुमला शहर के गोकुल नगर निवासी कौशल सिंह रोजगार की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कार्तिक उरांव महाविद्यालय का कर्मचारी बताते हुए कहा कि कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

आवेदन शुल्क के नाम पर वसूले रुपये
आरोपी ने भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर कुछ राशि जमा करने की बात कही। नौकरी मिलने की उम्मीद में कौशल सिंह ने बताए गए बैंक खाते में 3100 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। राशि जमा होने के बाद आरोपी ने दोबारा फोन कर और पैसे भेजने की मांग शुरू कर दी।

संदेह होने पर खुली ठगी की पोल
बार-बार पैसे मांगे जाने पर युवक को संदेह हुआ। जब उन्होंने भर्ती प्रक्रिया और नियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगी तो आरोपी अभद्र व्यवहार करने लगा और फोन काट दिया। इसके बाद उसका मोबाइल नंबर भी बंद हो गया।

कॉलेज पहुंचने पर सामने आई सच्चाई
ठगी की आशंका होने पर कौशल सिंह शनिवार को कार्तिक उरांव महाविद्यालय पहुंचे और भर्ती संबंधी जानकारी ली। कॉलेज प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि संस्थान में फिलहाल किसी भी पद के लिए कोई भर्ती प्रक्रिया नहीं चल रही है। इसके बाद युवक को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।

थाने में शिकायत, जांच शुरू
मामले के बाद कौशल सिंह ने गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जिन मोबाइल नंबरों और बैंक खातों के माध्यम से लेनदेन किया गया है, उनकी भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने युवाओं को किया सतर्क
पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि नौकरी से जुड़े किसी भी प्रस्ताव पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर पैसे जमा न करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !