Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Ranchi News: 5 लाख का इनामी नक्सली रामदेव उरांव सरेंडर, आत्मसमर्पण से नक्सली संगठन में हलचल

Ranchi News: रांची में झारखंड पुलिस को उग्रवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात “झांगुर ग्रुप” के सरगना और ₹5 लाख के इनामी नक्सली रामदेव उरांव ने अपने दो सहयोगियों सुभाष उरांव और प्रसाद उरांव के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

29 मामलों में था वांछित, सरेंडर के साथ सौंपे ऑटोमैटिक हथियार और कारतूस
पुलिस के मुताबिक रामदेव उरांव विभिन्न थानों में दर्ज 29 मामलों में वांछित था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की तलाश सूची में शामिल था। आत्मसमर्पण के दौरान तीनों उग्रवादियों ने दो ऑटोमैटिक हथियार, 45 राउंड जिंदा कारतूस और दो मैगजीन भी पुलिस को सौंपे।

नक्सली नेटवर्क और गतिविधियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि इस सरेंडर से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को बड़ा झटका लगेगा और संगठन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। इसे झारखंड पुलिस ने उग्रवाद विरोधी अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !