Ranchi News : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने शिक्षक प्रशिक्षण सत्र 2025-27 में नामांकित प्रशिक्षुओं को भी JTET-2026 में शामिल होने की अनुमति दे दी है।
परिषद द्वारा जारी वेब नोटिस के अनुसार, मान्यता प्राप्त संस्थानों में निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में अध्ययनरत और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभ्यर्थी अब JTET-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
हजारों प्रशिक्षुओं को मिलेगा लाभ
इस निर्णय से राज्यभर के हजारों प्रशिक्षुओं को लाभ मिलेगा, जो वर्तमान में शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और पात्रता परीक्षा में शामिल होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर परीक्षा में भाग ले सकेंगे।
अन्य नियम और शर्तें रहेंगी यथावत
JAC ने स्पष्ट किया है कि JTET-2026 से संबंधित विज्ञप्ति संख्या 24/2026 में निर्धारित अन्य सभी नियम और शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता संबंधी सभी शर्तों का पालन करना होगा।
परिषद ने अभ्यर्थियों से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है। परीक्षा, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।