Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Jamshedpur News : जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद

Jamshedpur News : जमशेदपुर में बकरीद का पर्व पूरे उत्साह, अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। पर्व के मौके पर शहर की विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशेष नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।

सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने नए कपड़े पहनकर साकची, मानगो, जुगसलाई, गोलमुरी, आजादनगर और बिष्टुपुर समेत विभिन्न इलाकों की मस्जिदों का रुख किया और पूरे धार्मिक उल्लास के साथ बकरीद की रस्में निभाईं।

कुर्बानी, त्याग और इंसानियत का दिया संदेश

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। मौलानाओं ने बकरीद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व कुर्बानी, त्याग, इंसानियत और आपसी प्रेम का प्रतीक है।
उन्होंने लोगों से समाज में शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखने की अपील की। साथ ही जरूरतमंदों की मदद करने और इंसानियत की राह पर चलने का संदेश भी दिया गया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट

बकरीद को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कई स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही थी, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
पूरे शहर में पर्व के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। लोगों ने शांति और भाईचारे के साथ बकरीद मनाते हुए समाज में एकता और सद्भाव का संदेश दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !