Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Jharkhand News : झारखंड सरकार हेलीकॉप्टर सुरक्षा को लेकर गंभीर, स्पेयर पार्ट्स और उपकरणों की होगी खरीद

Jharkhand News : झारखंड सरकार अपने हेलीकॉप्टरों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर गंभीर नजर आ रही है। वीआईपी मूवमेंट और आपातकालीन उड़ानों को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए कैबिनेट सचिवालय एवं सतर्कता विभाग के नागरिक उड्डयन प्रभाग ने नई पहल शुरू की है।


विभाग की ओर से विमानों के लिए स्पेशल टूल्स, अत्याधुनिक उपकरण और जरूरी स्पेयर पार्ट्स खरीदने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसका उद्देश्य राज्य सरकार के विमान बेड़े को तकनीकी रूप से हमेशा तैयार रखना है, ताकि उड़ान के दौरान किसी तरह की तकनीकी परेशानी या सुरक्षा से जुड़ी समस्या न हो।


टू-बिड सिस्टम से होगी चयन प्रक्रिया, स्टेट हैंगर में खोली जाएंगी निविदाएं


जानकारी के अनुसार, इस खरीद प्रक्रिया के लिए टू-बिड सिस्टम अपनाया जाएगा। इसमें तकनीकी और वित्तीय दोनों आधार पर चयन किया जाएगा। निविदा प्रक्रिया में केवल ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर या उनके अधिकृत वेंडर ही शामिल हो सकेंगे। संयुक्त उपक्रम को इसमें अनुमति नहीं दी जाएगी।

बोलीदाताओं को एक लाख रुपये की बयाना राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 जून तय की गई है, जबकि टेंडर 8 जून को खोला जाएगा। निविदाएं रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रोड स्थित स्टेट हैंगर में नागरिक उड्डयन प्रभाग द्वारा गठित कमेटी के सामने खोली जाएंगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !