Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Twisha Sharma Murder Update: भोपाल मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI की एंट्री, पति समर्थ सिंह और रिटायर्ड जज सास के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Twisha Sharma Murder Update: भोपाल की मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अब और भी ज्यादा पेचिदा और गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है. इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच अब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी CBI ने अपने हाथ में ले ली है. एजेंसी ने भोपाल पुलिस द्वारा दर्ज FIR को दोबारा रजिस्टर करते हुए मृतका के पति समर्थ सिंह और सास रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है. CBI की एंट्री के बाद अब इस केस में बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है.
दिल्ली से भोपाल पहुंची CBI टीम, पुलिस से लिए अहम दस्तावेज और सबूत
जानकारी के मुताबिक CBI की स्पेशल क्राइम यूनिट की टीम दिल्ली से भोपाल पहुंची और मामले की जांच से जुड़े पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान एजेंसी ने केस डायरी, जांच से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सबूत अपने कब्जे में लिए. अब CBI इस पूरे मामले की शुरुआत से नए तरीके से जांच करेगी और हर पहलू को विस्तार से खंगालेगी.

दहेज मृत्यु की धाराओं में दर्ज हुआ केस, 20 लाख रुपये मांगने का आरोप शामिल 
CBI ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में दहेज मृत्यु से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. इससे पहले भोपाल पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि ट्विशा शर्मा पर अतिरिक्त 20 लाख रुपये दहेज लाने का दबाव बनाया जा रहा था. जांच में मिले इसी आधार को अब CBI ने भी अपनी FIR का हिस्सा बनाया है.

मामले में गठित SIT के प्रमुख रजनीश कश्यप कौल को फरियादी बनाया गया है. सूत्रों के अनुसार एजेंसी जल्द ही आरोपी पक्ष से पूछताछ शुरू कर सकती है. साथ ही मामले से जुड़े अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके.

परिवार ने लगाए थे मानसिक उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना के आरोप
ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद से यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. मृतका के परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लगातार CBI जांच की मांग उठ रही थी.

अब CBI द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद माना जा रहा है कि जांच के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं. जिसका इंतजार अब ट्विशा का पूरा परिवार और उसके चाहने वाले कर रहे है. एजेंसी तकनीकी साक्ष्यों, दस्तावेजी रिकॉर्ड और बयानों के आधार पर पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी ऐसा दावा है, ताकि मौत की असली वजह और जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !