Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Jamshedpur News: बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान किशोर की मौत, शोक में डूबा परिवार

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीडीह लाइन नंबर-5 निवासी 15 वर्षीय पीयूष पटेल की बॉक्सिंग प्रैक्टिस करने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार समेत पूरे इलाके में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि पीयूष शनिवार शाम रोजाना की तरह काशीडीह कम्युनिटी सेंटर में बॉक्सिंग अभ्यास करने पहुंचा था।

रिंग में अचानक गिरे पीयूष, साथी खिलाड़ियों और कोच ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल
प्रैक्टिस के दौरान पीयूष रिंग में पंचिंग कर रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे गिरता देख वहां मौजूद खिलाड़ी और कोच तुरंत मदद के लिए दौड़े। काफी देर तक उसे होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया।

हीटवेव और हार्ट अटैक की आशंका जताई गई
अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण पीयूष को हार्ट अटैक आया हो सकता है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार, पूरे मोहल्ले में पसरा मातम
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पीयूष अपने परिवार का इकलौता बेटा था। करीब 10 महीने पहले उसके पिता का निधन हो चुका था। परिवार में अब उसकी मां और दो बड़ी बहनें हैं। बेटे की असमय मौत से पूरा परिवार सदमे में है, वहीं मोहल्ले में भी मातम पसरा हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !