Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Current News : दिल्ली में डीलिस्टिंग कानून की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय का जुटान, देशभर से राजधानी पहुंचे आदिवासी समुदाय के लोग

Current News : डीलिस्टिंग कानून बनाने की मांग को लेकर देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासी समुदाय के लोग राजधानी दिल्ली पहुंचने लगे हैं। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक पहचान के साथ लाल किला मैदान की ओर बढ़ रहे हैं।


झारखंड समेत कई राज्यों से पहुंचे प्रतिनिधि


झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों से पहुंचे आदिवासी समुदाय के लोग केंद्र सरकार से जल्द डीलिस्टिंग कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं। रैली में शामिल लोग अपने अधिकारों और पहचान से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं।


मांदर-नगाड़ों और पारंपरिक गीतों के साथ निकली रैली


लाल किला मैदान पहुंच रहे लोग कतारबद्ध तरीके से रैली स्थल तक पहुंच रहे हैं। मांदर, नगाड़ा और पारंपरिक गीतों के जरिए समुदाय अपनी संस्कृति और मांगों को प्रस्तुत कर रहा है। आयोजकों के अनुसार शाम चार बजे होने वाली रैली में देशभर से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !