Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Twisha Sharma Case: केस में बड़ा मोड़, AIIMS दिल्ली के 4 डॉक्टरों की टीम करेगी दूसरा पोस्टमॉर्टम, CBI पर टिकी निगाहें

Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा दहेज हत्या मामले में जांच और पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया ने एक नया मोड़ ले लिया है। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से मिली जानकारी के अनुसार, अदालत के आदेश में केवल एम्स दिल्ली के डायरेक्टर को मेडिकल बोर्ड गठित करने का अधिकार दिया गया था। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार के अनुरोध पर कोर्ट का आदेश एम्स को प्राप्त हुआ, जिसके बाद दूसरे पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया आगे बढ़ी।

एम्स की चार सदस्यीय मेडिकल टीम करेगी दूसरा पोस्टमॉर्टम
एम्स दिल्ली के फॉरेंसिक विभाग प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने डायरेक्टर की मंजूरी के बाद चार वरिष्ठ डॉक्टरों की एक विशेष मेडिकल बोर्ड टीम गठित की है। यही टीम ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमॉर्टम करेगी। बताया गया है कि यह टीम आधुनिक उपकरणों के साथ शनिवार शाम 6 बजे राज्य सरकार के चार्टर्ड विमान से मध्य प्रदेश के लिए रवाना होगी।

सीबीआई जांच और दोबारा पोस्टमॉर्टम को मिली मंजूरी 
इससे पहले, शुक्रवार को ट्विशा शर्मा के परिजनों ने सीबीआई जांच और दूसरे पोस्टमॉर्टम की अनुमति मिलने पर मध्य प्रदेश सरकार और हाईकोर्ट का आभार जताया था। हाईकोर्ट ने परिवार की याचिका पर सुनवाई करते हुए निचली अदालत के फैसले को पलट दिया, जिसमें दोबारा पोस्टमॉर्टम की अनुमति देने से इनकार किया गया था।

पहले पोस्टमॉर्टम पर सवाल, अब नई रिपोर्ट से सच्चाई सामने आने की उम्मीद 
परिवार का आरोप है कि पहले पोस्टमॉर्टम में कई तरह की विसंगतियां और प्रक्रियागत लापरवाही हुई थी, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठे। वहीं परिजन अब उम्मीद जता रहे हैं कि नई मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी और मामले में तेजी से आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !