Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Jamshedpur News : ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ आज घाटशिला में चलेगा हस्ताक्षर अभियान

Jamshedpur News : ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति रविवार, 24 मई को घाटशिला में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह ने बताया कि अभियान शाम साढ़े चार बजे से शुरू होगा।


उन्होंने कहा कि इस अभियान में आम जनता से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। अभियान का उद्देश्य रेलवे प्रशासन का ध्यान यात्रियों की समस्याओं और ट्रेनों के लगातार विलंब की ओर आकर्षित करना है।


अभियान में शामिल होंगे विधायक सरयू राय


समिति की ओर से जारी बयान में बताया गया कि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी इस अभियान में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

शनिवार को कार्यक्रम की तैयारी और स्थल चयन के लिए सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अमित शर्मा, राहुल पांडे और स्वारिक राज शुक्ला घाटशिला पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से अभियान में शामिल होकर समर्थन देने की अपील की।


घाटशिला स्टेशन के सामने होगा आयोजन


रेल यात्री संघर्ष समिति ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान का आयोजन घाटशिला रेलवे स्टेशन के ठीक सामने किया जाएगा। समिति का कहना है कि ट्रेनों की लेटलतीफी से रोजाना हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए अब जनसमर्थन के जरिए रेलवे पर दबाव बनाया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !