Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Jamshedpur News: मानगो ओवरब्रिज निर्माण के बीच सड़क पर बह रहा गंदा पानी, लोगों को हो रही परेशानी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुए नाले के पाइप की वजह से इलाके में गंदा पानी सड़क और चौक के आसपास फैल रहा है. लगातार बह रहे दूषित पानी और उससे उठ रही बदबू के कारण राहगीरों व स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. सड़क पर फैले पानी से आसपास का माहौल भी प्रभावित हो रहा है और लोगों को वहां से गुजरने में परेशानी हो रही है.

लोगों ने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से जल्द मरम्मत कर समस्या दूर करने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !