Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Jamshedpur News: भीषण गर्मी का असर, एमजीएम अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या घटी

Jamshedpur News: जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब अस्पतालों में भी देखने को मिल रहा है. शहर के एमजीएम अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या पहले की तुलना में कम हो गई है. शनिवार को अस्पताल में इलाज के लिए करीब 700 मरीज पहुंचे, जिनमें सबसे अधिक मरीज मेडिसिन विभाग में दर्ज किए गए.

अस्पताल सूत्रों के अनुसार मेडिसिन विभाग में लगभग 200 मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया. डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी के कारण सामान्य बीमारी से पीड़ित कई लोग अस्पताल आने से बच रहे हैं. लोगों को आशंका है कि अधिक गर्मी और भीड़भाड़ के कारण उनकी तबीयत और खराब हो सकती है.

चिकित्सकों का मानना है कि मौसम सामान्य होने और गर्मी कम पड़ने के बाद ओपीडी में मरीजों की संख्या फिर बढ़ सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !