Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

BREAKING: जमशेदपुर में भीषण गर्मी का कहर, सोनारी में लू लगने से एक व्यक्ति की मौत

BREAKING: जमशेदपुर में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। सूरज की तपिश और जानलेवा लू (Heatwave) के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। दोपहर के वक्त सड़कें भट्टी की तरह तप रही हैं और पारा लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। इसी प्रचंड और जानलेवा गर्मी के बीच शहर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां इस भीषण गर्मी ने एक व्यक्ति की जान ले ली।

सरदार अखाड़ा के सामने मृत पाया गया युवक
यह दुखद घटना सोनारी इलाके की है, जहां उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने एक युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में देखा। मृतक की पहचान निर्मल नगर के रहने वाले गोलू के रूप में हुई है। गोलू का शव सोनारी सरदार अखाड़ा के ठीक सामने पाया गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रचंड लू बनी मौत की वजह
स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक गोलू की मौत की वजह शहर में चल रही भीषण लू (Heatwave) मानी जा रही है। आशंका जताई जा रही हैं कि दोपहर की कड़कती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों को उसका शरीर बर्दाश्त नहीं कर सका और लू लगने के कारण मौके पर ही उसकी जान चली गई। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन और आम जनता को इस जानलेवा गर्मी के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दी है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !