Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Jharkhand News: रोजगार मेलों पर कांग्रेस का हमला, कहा:- युवाओं को केवल “इवेंट” नहीं, सरकारी विभागों में स्थायी नौकरियां चाहिए

Jharkhand News: केंद्र सरकार के रोजगार मेलों को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं. पार्टी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि युवाओं को केवल नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रमों से नहीं, बल्कि स्थायी और सम्मानजनक रोजगार से उम्मीद है. उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दे को सरकार प्रचार आधारित कार्यक्रमों तक सीमित कर रही है.

राकेश सिन्हा ने कहा कि देश में बेरोजगारी लगातार चिंता का विषय बनी हुई है और युवाओं के सामने रोजगार का संकट गहराता जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि सरकार रोजगार बढ़ने के दावे तो कर रही है, लेकिन वास्तविक स्थिति इससे अलग दिखाई देती है. उनके मुताबिक कई रिपोर्टों में बेरोजगारी दर लगातार ऊंची बनी हुई है, जबकि युवाओं में यह और अधिक है.

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर रोजगार के अवसर पर्याप्त हैं तो फिर भर्ती परीक्षाओं, नियुक्तियों और रिजल्ट में देरी को लेकर देशभर में युवा आंदोलन क्यों कर रहे हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन रेलवे, बैंकिंग, सेना और कई सरकारी विभागों में अब भी बड़ी संख्या में पद खाली हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी संस्थानों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया काफी धीमी है. उनके अनुसार रोजगार मेले अब केवल सार्वजनिक कार्यक्रम बनकर रह गए हैं, जहां कैमरों के सामने नियुक्ति पत्र बांटे जाते हैं.

कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि खाली पदों को जल्द भरा जाए, नई औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा दिया जाए और रोजगार सृजन के लिए प्रभावी आर्थिक नीति लागू की जाए, ताकि युवाओं को वास्तविक अवसर मिल सकें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !