Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Jamshedpur News: डिमना महिंद्रा सर्विस सेंटर पर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, गेट पर जड़ा ताला

Jamshedpur: जमशेदपुर के डिमना स्थित महिंद्रा के बालाजी सर्विस सेंटर पर आज ग्राहकों के सब्र का बांध टूट गया। सर्विस सेंटर की बदइंतजामी और लगातार मिल रही खराब सर्विस से तंग आकर आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और सर्विस सेंटर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्राहकों का आरोप है कि यहां गाड़ियां ठीक होने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है और सर्विसिंग के तुरंत बाद ही गाड़ियां फिर से खराब हो जाती हैं, जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।

लापरवाही की हद, 6 महीने बाद भी मिली खराब गाड़ी
हंगामे के दौरान सर्विस सेंटर की एक बड़ी लापरवाही सामने आई। वहां मौजूद एक पीड़ित ग्राहक ने बेहद गुस्से में बताया कि उसने अपनी गाड़ी को ठीक कराने के लिए पिछले 6 महीने से सर्विस सेंटर में छोड़ रखा था। लंबे इंतजार भी बाद जब उसे गाड़ी वापस सौंपी गई, तो वह तुरंत खराब हो गई, जब उसे दोबारा सर्विस सेंटर लय गया तो वहां के कर्मचारी का कहना है कि 40 से 50 की स्पीड में गाड़ी चलाएं। इस घटना के बाद सर्विस सेंटर के कर्मचारियों की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

करोड़ों की कमाई, फिर भी कुशल कर्मचारियों की कमी
वहीं मौके पर मौजूद एक अन्य ग्राहक ने महिंद्रा जैसी प्रतिष्ठित कंपनी की साख पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी और नामचीन ऑटोमोबाइल कंपनी ग्राहकों से करोड़ों रुपये की कमाई करती है, लेकिन इसके बावजूद इनके शोरूम और सर्विस सेंटर में एक भी ऐसा योग्य मैकेनिक या कर्मचारी नहीं है जो गाड़ियों की खराबी को ठीक से समझ कर उन्हें दुरुस्त कर सके। ग्राहकों का कहना है कि कंपनी सिर्फ गाड़ियां बेचने में दिलचस्पी रखती है, लेकिन बिक्री के बाद की सर्विस के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है।

उग्र आंदोलन और आत्मदाह की बड़ी चेतावनी
मामला बढ़ता देख ग्राहकों ने प्रबंधन के सामने अपनी कड़ी मांगें रखी हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का साफ कहना है कि जब तक उनकी गाड़ियों को पूरी तरह और सही तरीके से ठीक करके नहीं दिया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को तुरंत पूरा नहीं किया गया, तो वे महिंद्रा शोरूम को हमेशा के लिए बंद कराने के लिए एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। बात यहीं नहीं रुकी, एक ग्राहक ने यह तक कह दिया कि न्याय न मिलने पर वे अपनी ही गाड़ी के भीतर बैठकर आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !