Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Jamshedpur News: जमशेदपुर में बेखौफ बदमाश, मणिपाल हॉस्पिटल रोड पर महिला से चैन छीन पिस्टल दिखाकर फरार

Jamshedpur News: जमशेदपुर में चैन छिनतई की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बुधवार शाम का है, जहां मणिपाल हॉस्पिटल से विजया गार्डन जाने वाले रास्ते पर एक महिला से दो बाइक सवार अपराधियों ने चैन छीन ली।

पीछा करने पर महिला को पिस्टल दिखाकर फरार हुए बदमाश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय महिला अपने घर लौट रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक महिला के पास पहुंचे और झपट्टा मारकर उसकी चैन छीन ली। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर उसे डराने का प्रयास किया और मौके से फरार हो गए।

लगातार हो रही वारदातों से लोगों में दहशत
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। बावजूद इसके पुलिस पेट्रोलिंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों ने इलाके में नियमित गश्ती और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !