Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Jamshedpur News: जमशेदपुर के दो युवा खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान, एशिया कप 2026 के लिए भारतीय हॉकी टीम में चयन

Jamshedpur News: झारखंड और जमशेदपुर के लिए गर्व की खबर सामने आई है. जमशेदपुर स्थित Naval Tata Hockey Academy के दो कैडेट्स आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय का चयन मेंस अंडर 18 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम में हुआ है. यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जापान के काकामिगाहारा शहर में 29 मई से 6 जून तक खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद मिली भारतीय टीम में जगह
भारतीय टीम के लिए अंतिम चयन हाल ही में भोपाल में आयोजित भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर 18 द्विपक्षीय श्रृंखला के बाद किया गया. यह सीरीज 15 मई से 20 मई तक आयोजित हुई थी. इस दौरान एनटीएचए के तीन कैडेट्स शुरुआती 24 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल थे, जिनमें जयसन कंडुलना का नाम भी शामिल रहा. सीरीज में आशीष तानी पूर्ति ने डिफेंस में बेहद मजबूत खेल दिखाया, जबकि प्रेमचंद सोय ने मिडफील्ड में अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया. दोनों खिलाड़ियों की रणनीतिक समझ, तेज खेल और लगातार अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें अंतिम 18 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह दिलाई.

अकादमी ने जताया गर्व, खिलाड़ियों से स्वर्ण पदक की उम्मीद
इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए गुरमीत सिंह राव ने कहा कि एशिया कप के लिए भारतीय टीम में आशीष और प्रेमचंद का चयन अकादमी के लिए बेहद गर्व का क्षण है. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कठिन मुकाबलों में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन रणनीतिक समझ दिखाई, जिसका परिणाम अब भारतीय टीम में चयन के रूप में सामने आया है. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने न केवल अपनी प्रतिभा साबित की है, बल्कि यह भी दिखाया है कि अकादमी में खिलाड़ियों को किस स्तर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अकादमी को उम्मीद है कि जापान में होने वाले टूर्नामेंट में दोनों खिलाड़ी भारत के स्वर्ण पदक अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे.

नवल टाटा हॉकी अकादमी बन रही भारतीय हॉकी की नई ताकत
जमशेदपुर स्थित नवल टाटा हॉकी अकादमी आज देश के प्रमुख हाई परफॉर्मेंस हॉकी सेंटरों में गिनी जा रही है. अकादमी का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रूप में तैयार करना है. यहां खिलाड़ियों को पेशेवर कोचिंग, आधुनिक खेल विज्ञान और विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण दिया जाता है. यही वजह है कि अकादमी लगातार ऐसे खिलाड़ियों को तैयार कर रही है जो भारतीय हॉकी के भविष्य को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !