Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Koderma Breaking: कोडरमा में बिजली विभाग का लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Koderma Breaking: कोडरमा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक लाइनमैन को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. कार्रवाई हजारीबाग एसीबी टीम द्वारा तिलैया क्षेत्र में की गई.

जानकारी के अनुसार, एसीबी को शिकायत मिली थी कि बिजली विभाग का कर्मचारी काम कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है. शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की योजना बनाई.

बताया गया कि शिकायतकर्ता को लाइनमैन से संपर्क करने के लिए कहा गया. बातचीत के दौरान कर्मचारी ने 5 हजार रुपये लेकर काम करने पर सहमति जताई. जैसे ही उसने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौजूद एसीबी अधिकारियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया.

कार्रवाई के बाद तिलैया बिजली उपखंड कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ हजारीबाग ले गई, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

एसीबी अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत मांगता है, तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !