Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

JHARKHAND NEWS: भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अपील, “सावधानी बरतें, दोपहर में निकलने से बचें”

JHARKHAND: झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और भीषण लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों, सदर अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

दवाइयों और मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अस्पतालों में जरूरी दवाइयों, ओआरएस, आईवी फ्लूड्स और चिकित्सकीय टीमों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि गर्मी और लू से प्रभावित लोगों को तुरंत इलाज मिल सके।

दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह
डॉ. इरफान अंसारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अत्यधिक जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। खासकर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप और लू से बचने की सलाह दी गई है।

अधिक पानी और तरल पदार्थ लेने की अपील
उन्होंने कहा कि लोग अधिक मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की गई है।

लक्षण दिखने पर तुरंत लें चिकित्सकीय सहायता
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी, कमजोरी या बेहोशी जैसी समस्या महसूस हो, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

“थोड़ी सावधानी से बच सकती है जान”
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान थोड़ी सी सावधानी लोगों की जान बचा सकती है। उन्होंने लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !