Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Bokaro News : बोकारो में तलाकशुदा पत्नी को हथियार दिखाकर धमकाने वाला गिरफ्तार

Bokaro News : सियालजोरी थाना क्षेत्र में तलाकशुदा पत्नी को हथियार के बल पर धमकाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।जानकारी के अनुसार 19 मई की रात करीब 11 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि तेतुलिया गांव में एक व्यक्ति अपनी पूर्व पत्नी को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही बोकारो एसपी के निर्देश पर एसआईटी टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बेटी को साथ ले जाने को लेकर बना रहा था दबाव

गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय मनोज रजवार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि मनोज और लक्ष्मी देवी का करीब तीन वर्ष पहले न्यायालय से तलाक हो चुका था।
इसके बावजूद आरोपी लगातार महिला पर दबाव बना रहा था और बेटी को अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा था। घटना वाले दिन लक्ष्मी देवी अपनी बहन के घर तेतुलिया गांव आई थीं। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और हथियार दिखाकर धमकाने लगा।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !