Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Seraikela News: JAC इंटर विज्ञान परीक्षा में अनुपम लाहा बने जिला टॉपर, हरे लाल महतो ने किया सम्मानित

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के सुदूरवर्ती कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत ईचाडीह गांव निवासी छात्र अनुपम लाहा ने झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) की इंटरमीडिएट विज्ञान परीक्षा में 459 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। अनुपम की इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर ‘जनसेवा ही लक्ष्य’ के संस्थापक और हरे लाल महतो बुधवार को उनके आवास पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया।

अंगवस्त्र और आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया उत्साह
इस अवसर पर हरे लाल महतो ने अनुपम लाहा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही आगे की पढ़ाई और नामांकन में सहयोग के उद्देश्य से आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की। उन्होंने अनुपम के माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद इतनी बड़ी सफलता हासिल करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

“मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देना समाज की जिम्मेदारी”
हरे लाल महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर कठिन परिश्रम और लगन के बल पर अनुपम ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार ने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी है और अनुपम की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में उच्च शिक्षा के लिए अनुपम को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी तो वे हरसंभव सहयोग के लिए तैयार रहेंगे।

किराना दुकानदार के बेटे ने हासिल की बड़ी सफलता
वहीं अनुपम लाहा ने बताया कि वह एक साधारण परिवार से आते हैं और उनके पिता किराना दुकान चलाते हैं। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उनका सपना रक्षा सेवा में अधिकारी बनकर देश की सेवा करने का है। अनुपम ने कहा कि ईचाडीह जैसे पिछड़े गांव में संसाधनों और आवागमन की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार अपने लक्ष्य की ओर मेहनत करते रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद से वह आगे भी अपने सपनों को जरूर पूरा करेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !