Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Ramgarh News : पतरातू में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल उजागर, 10.19 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Ramgarh News : जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेलवे स्टेशन रोड स्थित नालंदा नर्सिंग होम स्कूल के पास पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से 10.19 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) बरामद हुई।पुलिस के अनुसार संदिग्ध गतिविधि देख वाहन जांच के दौरान दोनों युवकों को रोका गया था। तलाशी लेने पर उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ में सप्लायर का भी हुआ खुलासा

गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के दौरान ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले व्यक्ति की जानकारी मिली। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार सिंह, दीपक सिंह और अर्जुन कुमार महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक, दो एंड्रॉयड मोबाइल और नकद रुपये भी बरामद किए हैं।
मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !